उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

खबर का हुआ असर : स्कूलों में 15 को रहेगा अवकाश, 14 को मिशन शक्ति की होगी शुरुआत

परिषदीय स्कूलों में 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए थे 15 अक्टूबर को रविवार था जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त हुआ और शिक्षक सरकार द्वारा रविवार के अवकाश को निरस्त करने को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे थे।

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए थे 15 अक्टूबर को रविवार था जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त हुआ और शिक्षक सरकार द्वारा रविवार के अवकाश को निरस्त करने को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे थे। जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो यह मामला शासन स्तर तक पहुंचा और आनन-फानन में महानिदेशक विजय किरन आनंद ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के संचालन की तिथि में परिवर्तन करते हुए संशोधित आदेश जारी कर दिया।

नवीन आदेश जारी होने के बाद शिक्षकों में खुशी की लहर है। अब 14 अक्टूबर 2023 को मिशन शक्ति कार्यक्रम के संचालन का क्रियान्वयन होगा। बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित सभी विद्यालयों में नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता को लेकर वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

विद्यालयों में बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही वेबिनार, सेमिनार के माध्यम से महिला सुरक्षा के प्राविधानों और कानूनों की जानकारी दी जाएगी। बेटियों को बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षा, सेफ टच, अनसेफ टच आदि मुद्दों पर भी जागरूक किया जाएगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button