औरैया

खेत में भैंस जाने पर हुआ झगड़ा चली गोलियां, एक गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

थाना दिबियापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ककुरिया मे  गुरुवार की दोपहर  खेत में भैंस जाने पर जमकर झगड़ा हुआ  इसी बीच एक पक्ष ने अवैध असलहे से अंधाधुंध फायर झोंकना शुरू कर दिया, जिससे एक व्यक्ति को गोली लग  लगी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।  परिजनों ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां  उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

विकास सक्सेना, औरैया। थाना दिबियापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ककुरिया मे  गुरुवार की दोपहर  खेत में भैंस जाने पर जमकर झगड़ा हुआ  इसी बीच एक पक्ष ने अवैध असलहे से अंधाधुंध फायर झोंकना शुरू कर दिया, जिससे एक व्यक्ति को गोली लग  लगी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।  परिजनों ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां  उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के समीप   ककुरिया गांव में एक बार  फिर दो गुटों के बीच  वर्चस्व की लड़ाई  देखने को  मिली है। जहां पिछले ग्राम प्रधान के चुनाव से आपसी रंजिश बताई जा रही है। गुरुवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे खेत मे भैंस जाने को लेकर इंद्रपाल अनुराग अनुज व  विमल यादव उर्फ ईलू  के बीच  गाली- गलौज हुई। जिस पर वाद विवाद बढ़ता चला गया। तो इंद्रपाल, अनुराग उसके साथियों ने विमल यादव उर्फ ईलु  के ऊपर हमला करने के साथ  फायर कर दिया। जिसमें विमल यादव (30)  को कमर के नीचे गोली लगी। जिससे विमल यादव  जमीन पर गिर पड़ा और घर वालों की चीख पुकार सुनाई देने लगी।
विज्ञापन
अभियुक्त  गोली मारकर मौके से फरार हो गए। सूचना पाते ही  मौके पर सीओ सिटी अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा सहित थाना पुलिस पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा  ने बताया कि आरोपियों को पकड़े जाने के लिए टीमों का गठन किया गया है। अभी परिजनों ने कुछ नाम बताये हैं। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर  मिलते ही आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई  की जाएगी।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

2 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

4 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

4 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

4 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

4 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

4 hours ago

This website uses cookies.