उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रनियां कस्बे में शनिवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Story Highlights
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां कस्बे में शनिवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान किदवई नगर कानपुर निवासी श्रीकृष्ण गुप्ता के 26 वर्षीय पुत्र आदित्य गुप्ता के रूप में हुई है।आदित्य शनिवार करीब सात बजे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी होने पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने गंभीर रूप से घायल आदित्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रशासन के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर एस आई देवेंद्र कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर सूचना मृतक के परिजनों को भेजी।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button