कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रधानाध्यापिका के सहयोग से निर्मित प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर के एमडीएम शेड का बीईओ ने किया उद्घाटन

प्रधानाध्यापिका के सहयोग से निर्मित प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर के एमडीएम शेड का बीईओ ने किया उद्घाटन* प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर विकास खण्ड सरवनखेड़ा में नहोली न्याय पंचायत की मासिक शिक्षक संकुल बैठक संपन्न हुई।

Story Highlights
  • सरकारी स्कूल के बच्चे डाइनिंग शेड में बैठकर खाएंगे खाना, लोग कर रहे हैं प्रधानाध्यापिका की सराहना

सरवनखेड़ा।  प्रधानाध्यापिका के सहयोग से निर्मित प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर के एमडीएम शेड का बीईओ ने किया उद्घाटन* प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर विकास खण्ड सरवनखेड़ा में नहोली न्याय पंचायत की मासिक शिक्षक संकुल बैठक संपन्न हुई। जिसमें नवनिर्मित एमडीएम शेड और पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी सरवनखेड़ा अजब सिंह के द्वारा किया गया।

IMG 20231017 WA0029

एमडीएम शेड के निर्माण के लिए प्रधानाध्यापक अनीता गुप्ता ने अपने स्वयं की निधि से निर्माण कराया है एवं उसमें गुणवत्ता पूर्ण टाइलीकरण का कार्य ग्राम प्रधान द्वारा पूर्ण कराया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक अनीता ने बताया कि विद्यालय के वातावरण को अच्छा बनाने के लिए हमारे विद्यालय परिवार एवं ग्राम प्रधान रामगोपाल यादव का भी सहयोग रहा। बैठक में अजब सिंह ने प्रधानाध्यापक अनीता गुप्ता के कार्यों की सराहना की तथा जनपद में स्वप्रेरणा से निर्मित प्रथम एमडीएम शेड की सराहना की।

IMG 20231017 WA0027

एसआरजी अनंत त्रिवेदी द्वारा नवदुर्गा के रूप में सुसज्जित विद्यालय की बालिकाओं को मिष्ठान एवं फल परोस कर शेड में प्रथम भोज कराया।

IMG 20231017 WA0026

इस दौरान संकुल शिक्षक अजय तिवारी बृजेंद्र स्वरूप गौतम चंद्रभूषण श्रीनारायण सुनील गुप्ता सुलभ मिश्रा प्रकृति अजय कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button