कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गजनेर में नहर बंबा में मिला बुजुर्ग का शव ,4 सितंबर से लापता था

अकबरपुर थाने ने दर्ज थी गुमशुदगी,परिजन बेहाल,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन के पास नहर बंबा में आज एक बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।शनिवार को जलालपुर नागिन गांव के पास नहर बंबा में एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।मृतक की पहचान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिक मोहम्मदपुर निवासी रामनाथ के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया कि परिजनों ने मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट अकबरपुर कोतवाली में दर्ज कराई थी।परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामनाथ बीते 4 सितंबर को जगजीवनपुर मंडी से अपनी दुकान से घर वापस जा रहे थे लेकिन वह घर नहीं पहुंचे।

रास्ते में बंबे में उनकी बैटरी साइकिल व सामान समेत झोला मिला।जिसमें कुछ पैसे मिले।काफी खोजबीन के बाद भी रामनाथ का कुछ पता नहीं चल रहा था।शनिवार को नहर बंबा में उनका शव मिला।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button