कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गजनेर में युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, जांच शुरू

गजनेर थाना क्षेत्र के सैंथा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय युवक सुमित की मौत हो गई। घटना शनिवार की है, जब सुमित ने अज्ञात कारणों से घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था।

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के सैंथा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय युवक सुमित की मौत हो गई। घटना शनिवार की है, जब सुमित ने अज्ञात कारणों से घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था।


अस्पताल में हुई मौत

जहरीला पदार्थ खाने से सुमित की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ही सुमित की मौत हो गई।

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button