कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
गजनेर: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर
कानपुर देहात में आज एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।परिजन आनन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।

कानपुर देहात में आज एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।परिजन आनन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मामला कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के सैंथा का है।
जहां पर आज श्रीपाल के 22 वर्षीय पुत्र सुमित ने किन्ही कारणों से घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन फानन में उपचार के लिए उसे लेकर गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
जहां मौजूद चिकित्सकों ने सुमित की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।



