कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हेड कांस्टेबल की बेटी ने प्रथम स्थान किया हासिल, पढ़िए पूरी खबर

बच्चों की शुरुआती दौर की शिक्षा दीक्षा माता-पिता की ओर से दी जाती इसके बाद अच्छी पढ़ाई के लिए एक पिता अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला करा देते हैं ताकि पढ़ाई करके मेरा बच्चा एक बड़ा अधिकारी बने और जिले का नाम रोशन करे।

Story Highlights
  • मेरी अंजली बिटिया ऐसे ही जीवन में हमेशा प्रथम स्थान हासिल करे : हेड कांस्टेबल

अमन यात्रा, कानपुर देहात। बच्चों की शुरुआती दौर की शिक्षा दीक्षा माता-पिता की ओर से दी जाती इसके बाद अच्छी पढ़ाई के लिए एक पिता अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला करा देते हैं ताकि पढ़ाई करके मेरा बच्चा एक बड़ा अधिकारी बने और जिले का नाम रोशन करे। बच्चों की पढ़ाई के लिए एक पिता अपनी जीवन भर की मेहनत लगा देते है।

ये भी पढ़े-  अखंड रामायण का पाठ कराने हेतु शिक्षकों को नियुक्त करने सम्बंधित BSA का आदेश जारी

यूपी के हरदोई जिले के रहने वाले योगेश यादव कानपुर देहात में हेड कांस्टेबल के पद पर मंगलपुर थाने पर तैनात हैं, जिले में योगेश यादव की पहली तैनाती थाना शिवली, दूसरी तैनाती कोतवाली रसूलाबाद व तीसरी तैनाती थाना मंगलपुर में हैं। रसूलाबाद कस्बे में योगेश यादव का परिवार रहता है योगेश की दो बेटियां हैं जिनमें बड़ी बेटी का नाम साधना और छोटी बेटी का नाम अंजली हैं।

दोनों बेटियों की पढ़ाई रसूलाबाद के एक निजी स्कूल में कराई जा रही है जिसमें छोटी बेटी अंजली कक्षा 7 की छात्रा है, अंजली ने कक्षा 6, 7, 8 तीनों में पहला स्थान हासिल किया है, अंजली के पिता योगेश यादव बताते हैं मेरी बेटी अंजली ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जिससे उन्हें अपनी बेटियों पर गर्व है। प्रथम स्थान हासिल करने पर अंजली ने विद्यालय का नाम रोशन किया। दैनिक अमन यात्रा की टीम आप सभी से अपील करता है अपने बच्चों की पढ़ाई में विशेष ध्यान दें।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button