कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गजनेर : शाहजहांपुर निनाया गांव में दो पक्षों की तकरार में 06 लोग घायल दो की मौत 03 आरोपी गिरफ्तार 

गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव में गुरुवार की देर रात्रि दो पक्षों के मध्य पिक अप वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद के दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल छः लोग घायल हो गए।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव में गुरुवार की देर रात्रि दो पक्षों के मध्य पिक अप वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद के दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल छः लोग घायल हो गए।जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।जहां पर गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की रास्ते में व एक 72 वर्षीय बुजुर्ग सत्यनारायण लोहार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

FB IMG 1696568453951

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की।आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव में गुरुवार की देर रात्रि पिक अप गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो परिवारों के मध्य आपस में कहासुनी हो गई।

FB IMG 1696568456536

देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया तथा मारपीट शुरू हो गई।इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल छः लोग घायल हो गए।जिन्हें तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।जहां पर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की रास्ते में तथा एक 72 वर्षीय बुजुर्ग सत्यनारायण लोहार की हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

FB IMG 1696568461828

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति,अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की।तत्पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पिक अप वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद की बात सामने आई है।विवाद में छः लोगों के घायल होने की बात सामने आई है जिसमें दो लोगों की मृत्यु हुई है।

IMG 20231006 103321

शेष की स्थित सामान्य बताई जा रही है।मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।घटना के मुख्य आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।शेष की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button