कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय में संपन्न हुए अनेक कार्यक्रम 

जनपद मुख्यालय अकबरपुर में 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नेतृत्व में एक विशाल प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Story Highlights
  • भाजपा ने आयोजित की प्रभात फेरी
  • विद्यालय में झण्डारोहण एव॔ सांस्कृतिक कार्यक्रम 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जनपद मुख्यालय अकबरपुर में 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नेतृत्व में एक विशाल प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

IMG 20240127 WA0096

सभी ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा ले रखा था और अयोध्यापुरी मैदान से निकालकर नयागंज नेहरू नगर होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अंडरपास पर समाप्त हुई।इस बीच प्रभात फेरी मार्ग पर लोगों ने उत्साह का प्रदर्शन करते हुए ढोल ताशे पर भारत माता की जय के नारे लगाए।प्रभात फेरी में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सतीश शुक्ला,पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन,पूर्व महासचिव विनोद तिवारी,मंडल अध्यक्ष शिव विलास मिश्र,राम जी मिश्र,सुनील शर्मा,दीपू मिश्र,तन्नू संखवार,सत्यम सिंह चौहान,मीडिया प्रभारी विकास मिश्र, श्यामू शुक्ल,प्रमोद मिश्र,श्याम बिहारी पांडेय एडवोकेट,मनोज शुक्ल लाला आदि शामिल हुए,

IMG 20240127 WA0098

वहीं दूसरी ओर अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज परिसर में प्रबंधक उषा पाल ने ध्वजारोहण किया तथा छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस संबंध में श्रीमती पाल ने उन्हें एक जागरूक नागरिक बन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार गुप्त, महाराज सिंह,सौरभ मिश्र,विवेक यादव, आदित्य कटियार,लक्ष्मी कुशवाहा,स्वाति बाजपेई,मुद्रिका ओमर,महाराम शर्मा,मनीष कौशल,जय प्रकाश, देश राज,सत्येंद्र यादव,निखिल गौर,अनुज पाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित हुए।

Related Articles

AD
Back to top button