उत्तरप्रदेश

कानपुर देहात: रनियां में किशोरी लापता,युवक पर आरोप

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी बिना बताए घर से कहीं चली गई।

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी बिना बताए घर से कहीं चली गई।परिजनों ने एक युवक पर किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता किशोरी समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री का सचेंडी कानपुर नगर में अपनी मौसी के यहां आना जाना था।

इस दौरान उसकी चकरपुर निवासी बाबू नामक युवक से जान पहचान हो गई और वह अक्सर फोन पर उससे बातें किया करती थी।शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उसकी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई।महिला ने आरोप लगाया कि उसे संदेह है कि बाबू उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।लापता किशोरी समेत आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button