कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गर्मी में आग से बचाव: कानपुर देहात प्रशासन ने जारी किए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशानुसार, कानपुर देहात प्रशासन ने गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं को रोकने के लिए नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Story Highlights
  • घरों और खेतों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए नागरिकों को किया गया जागरूक

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशानुसार, कानपुर देहात प्रशासन ने गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं को रोकने के लिए नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होता है। इन घटनाओं को रोकने के लिए नागरिकों को जागरूक करना आवश्यक है।

क्या करें:

  • घरों में पुरानी वायरिंग को बदल दें।
  • एसी को लगातार न चलाएं, बीच-बीच में बंद करें।
  • छोटी चिंगारी को भी अनदेखा न करें।
  • खाना बनाते समय पानी से भरी बाल्टी पास रखें।
  • खाना बनाने के बाद चूल्हे और रेगुलेटर को अच्छी तरह बंद करें।
  • मोमबत्ती और अंगीठी का इस्तेमाल सुरक्षित स्थान पर करें।
  • माचिस, लाइटर और ज्वलनशील पदार्थ बच्चों से दूर रखें।
  • खेतों से फसल काटकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
  • अग्निशमन विभाग का नंबर पास रखें और जरूरत पड़ने पर कॉल करें।
  • पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधें।

क्या न करें:

  • घरों में तारों से निकलने वाली चिंगारी को अनदेखा न करें।
  • बिस्तर पर धूम्रपान न करें।
  • खड़ी फसल के किनारे खाना न बनाएं।
  • चूल्हे की चिंगारी और गरम राख कूड़े के ढेर पर न फेंके।
  • सूखी फसल खड़ी होने तक खेतों के आसपास खरपतवार न जलाएं।
  • रसोईघर में अनावश्यक ज्वलनशील पदार्थ न रखें।
  • खेतों में जलती हुई बीड़ी, सिगरेट आदि न फेंके।

प्रशासन ने नागरिकों से इन दिशा-निर्देशों का पालन करने और आग से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

AD
Back to top button