कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में वांछित वारंटी को पुलिस ने दबोचा,भेजा कोर्ट

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

कानपुर देहात : पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

पुलिस ने सीआरपीसी से संबंधित एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी की पहचान शिवशंकर निवासी आर्यनगर फतेहपुर रोशनाई थाना रनियां के रूप में की गई है।प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने बताया कि आरोपी थाना रनियां पर दर्ज एक मामले में फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी शिवशंकर को उसके घर के बाहर से गिरफ़्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेजा गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button