कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

देव मोटर्स में दीपावली के शुभ अवसर पर लोगों द्वारा जमकर टू व्हीलर वाहनों की खरीददारी की गई

पुखरायां कस्बे के देव मोटर्स में रविवार को दीपावली के शुभ अवसर पर लोगों द्वारा जमकर टू व्हीलर वाहनों की खरीददारी की गई।इस अवसर पर खरीददारों को गाड़ी के साथ हेलमेट तथा उपहार फ्री में दिए गए।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बे के देव मोटर्स में रविवार को दीपावली के शुभ अवसर पर लोगों द्वारा जमकर टू व्हीलर वाहनों की खरीददारी की गई।इस अवसर पर खरीददारों को गाड़ी के साथ हेलमेट तथा उपहार फ्री में दिए गए।
लोगों ने भी टीवीएस पर जमकर अपना विश्वास जताया।कस्बे के देव मोटर्स दोपहिया वाहन शोरूम में दीपावली के अवसर पर रविवार को भी दोपहिया वाहनों की जमकर बिक्री की गई।टीवीएस शोरूम के प्रोपराइटर दीपक यादव ने बताया कि रविवार को शोरूम में दीपावली के शुभ अवसर पर कुल 10 दोपहिया वाहनों की बिक्री की गई।शोरूम में अब तक ज्यूपिटर,अपाचे,स्पोर्ट,राइडर इत्यादि मॉडल की कुल 60 दोपहिया वाहनों की बिक्री की जा चुकी है।
इस अवसर पर गाड़ी खरीददारों को सुरक्षा की दृष्टिकोण से गाड़ी के साथ हेलमेट फ्री में दिया जा रहा है।वहीं गाड़ी खरीददार भी अन्य की अपेक्षा टीवीएस में अपना अधिक विश्वास जता रहे हैं।इस मौके पर कौशल तिवारी,मनोज यादव,अशोक द्विवेदी,राजेश तिवारी,पुष्पेंद्र यादव सहित दोपहिया वाहन खरीददार मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button