उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मूसानगर में दिनदहाड़े चोरी से मचा हड़कंप

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के हलिया बांगर गांव में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर बक्से में रखे जेवर और नगदी पार कर दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है

मूसानगर।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के हलिया बांगर गांव में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर बक्से में रखे जेवर और नगदी पार कर दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी हीरालाल ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर में ताला लगाकर बकरियां चराने गए थे।शाम करीब 6 बजे जब वापस लौटे तो देखा कि घर के अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था और दरवजा खुला पड़ा था।जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे बक्से का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।हीरालाल के मुताबिक बक्से में बकरा बकरी की बिक्री के रूपये और घर के जेवर रखे थे,जिन्हें चोर पार कर ले गए।चोर छत के रास्ते घर में घुस आए और आंगन में रखी सीढ़ी की मदद से दीवार फांदकर फरार हो गए।घटना की सूचना हीरालाल के पुत्र सुरेन्द्र ने डॉयल 112 पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए।पुलिस का मानना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है।फिर भी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button