उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

झींझक में अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई।घटना सिकंदरा रसूलाबाद मुख्य मार्ग पर भोलानगर स्थित उर्मिला ढाबा के पास देर रात करीब 11.30 बजे हुई।राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी

मंगलपुर।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई।घटना सिकंदरा रसूलाबाद मुख्य मार्ग पर भोलानगर स्थित उर्मिला ढाबा के पास देर रात करीब 11.30 बजे हुई।राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी।अज्ञात वाहन ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को उस समय टक्कर मार दी जब वह मुख्य मार्ग से गुजर रहा था।टक्कर इतनी भीषण थी कि मोर की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राष्ट्रीय पक्षी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वनकर्मी प्रेमबाबू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मोर के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button