उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पुलिस का सराहनीय कार्य

कानपुर देहात में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है।थाना डेरापुर क्षेत्र के मुँगीसापुर कस्बे में ओवरब्रिज पर बीते दिनों एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत के बाद हादसे में गुम हुई सोने की जंजीर को बुधवार को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया

Story Highlights
  • सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत के बाद गुम हुई सोने की चेन पुलिस ने की परिजनों के सुपुर्द
  • चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी की भूरि भूरि प्रशंसा

पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है।थाना डेरापुर क्षेत्र के मुँगीसापुर कस्बे में ओवरब्रिज पर बीते दिनों एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत के बाद हादसे में गुम हुई सोने की जंजीर को बुधवार को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया।परिजनों ने पुलिस के इस नेक कार्य के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की।बताते चलें कि बीते 22 अक्टूबर को मुँगीसापुर कस्बे में ओवरब्रिज के ऊपर हुई एक सड़क दुर्घटना में औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के भैंसोल निवासी शिववीर सिंह व उनकी पत्नी चांदनी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।हादसे में मृतक शिववीर सिंह के गले में पड़ी सोने की जंजीर घटनास्थल पर गिर गई थी।छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल से सोने की चेन मिल गई थी।बुधवार को पुलिस ने मृतक के पिता रामसिंह को मुँगीसापुर चौकी बुलाकर सोने की चेन विधिक कार्यवाही के पश्चात उनके सुपुर्द कर दी।परिजनों ने पुलिस के इस नेक काम की सराहना की।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button