कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में जबरन पैसे मांगने का विरोध दुग्ध चालकों पर पड़ा भारी,दबंगों ने किया हमला,तोड़फोड़ की

पुलिस बोली जांच के बाद होगी कार्यवाही

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के मिंडाकुआं गांव के पास दो दुग्ध चालकों से जबरन पैसे मांगने का विरोध करने पर मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।पुलिस ने पीड़ित चालकों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना गुरुवार देर रात हुई।

खल्ला गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी पिकअप गाड़ी रसूलाबाद स्थित ज्ञान दुग्ध प्लांट में लगी है।गुरुवार रात करीब 10.30 बजे वह दूध लेकर प्लांट जा रहे थे तभी मिंडा कुआं के पास सुमित,रिंकू और कुछ अन्य स्थानीय युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और जबरन पैसे मांगने लगे विरोध करने पर आरोपियों ने प्रदीप के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।प्रदीप ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।बताया गया कि शुक्रवार को रसूलाबाद स्थित पारस दुग्ध प्लांट की एक अन्य गाड़ी जब उसी मार्ग से गुजरी तो आरोपियों ने उसे भी रोक लिया।उन्होंने चालक से पैसे मांगे और विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि घायल चालक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button