औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, सहार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

औरैया: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, सहार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर, औरैया के सहार थाने की पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रामू यादव (26) है, जो चमरौआ गांव, थाना दिबियापुर का निवासी है। उस पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 (1) के तहत मुकदमा दर्ज था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
सहार थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 31 अगस्त 2025 को शाम करीब 7:50 बजे रामू यादव को दिबियापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को माननीय न्यायालय के सामने पेश किया गया।



