कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में किया गया पौधरोपण

जल शक्ति अभियान की नोडल वित्त एवं लेखा विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती परमा सेन ने वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में हरिशंकरी का पौधरोपण किया,

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : जल शक्ति अभियान की नोडल वित्त एवं लेखा विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती परमा सेन ने वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में हरिशंकरी का पौधरोपण किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि वन महोत्सव कार्यक्रम को एक जन अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें जुड़े और पौधों के महत्व के बारे में जाने, इसके पश्चात इनके साथ आए टेक्निकल विशेषज्ञ अधिशाषी अधिकारी मिडिल गंगा ने भी जामुन के वृक्ष का पौधरोपण किया, इसके पश्चात अकबरपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुक्छी में वृक्षारोपण किया तथा कैच दे रैन अभियान के तहत बनाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निरीक्षण किया, इसके पश्चात उन्होंने वही अमृत सरोवर तालाब के निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा समय से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए तथा वहीं पर अमृत वाटिका का भी निर्माण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएफओ अनिल कुमार द्विवेदी, डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र, खंड विकास अधिकारी अकबरपुर धन प्राप्त, जल निगम अधिकारी, ग्राम प्रधान आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button