ग्रह क्लेश से ऊबकर बुजुर्ग महिला ने फंदा लगाकर दी जान,परिजन बेहाल
कानपुर देहात में एक बुजुर्ग महिला ने ग्रह क्लेस से ऊबकर अपनी जान दे दी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

- पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की
ब्रजेन्द्र तिवारी,पुखरायां। कानपुर देहात में एक बुजुर्ग महिला ने ग्रह क्लेस से ऊबकर अपनी जान दे दी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा संदलपुर का है।यहां की रहने वाली शकुंतला देवी 63 वर्ष ने ग्रह क्लेश के चलते दरवाजे के कुंडे में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।
जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मृतका शकुंतला देवी के घर पर आए दिन क्लेश होता रहता था।
जिसके चलते वह बहुत परेशान रहती थी।चौकी इंचार्ज कौशल कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



