कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत,नहीं हो सकी शिनाख्त

पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक रेलगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।हादसा थाना क्षेत्र के बैजूपुरवा अंडरपास के खंबा नंबर 1059/12A के पास रेलवे डाउन लाइन के किनारे हुआ।

जहां पर एक रेलगाड़ी की चपेट में आकर 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।मृतक का रंग गेहूंआ,बाल काले,कद औसतन, इकहरा बदन उम्र करीब 38 वर्ष है।मृतक ने नीले व काले रंग की जैकेट,हॉफ नीली टीशर्ट व आर्मी कलर की लोवर पहन रखी है व उसके दाहिने हांथ की कलाई पर काले रंग से RAPALI गुदा हुआ है।

पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए लोगों से मदद की अपील है।पुलिस ने अज्ञात शव के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संपर्क सूत्र क्षेत्राधिकारी अकबरपुर 9454401470 तथा संपर्क सूत्र थानाध्यक्ष रूरा 9454403702 पर सूचना देने की बात कही है।थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शब के शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़े- पुलिस अधीक्षक ने थाना भोगनीपुर की पुलिस चौकी अमरौधा का किया औचक निरीक्षण एवं दिशा-निर्देश

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button