ग्राम प्रधान की हत्या से जिले में फैली सनसनी
बुधवार की देर शाम शहवदिया निवासी ग्राम प्रधान लगभग 36 वर्षीय रमाकांत दोहरे पुत्र लालाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या किए जाने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा देते हुए बताया गया कि ग्राम प्रधान मिलनसार शख्सियत के धनी थे, इसके साथ ही वह मृदुभाषी भी थे।

- ग्राम पंचायत शहवदिया में प्रधान की धारदार हथियार से की गई हत्या
- गांव में आला अधिकारियों सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मुस्तैद रहा
विकास सक्सेना, औरैया। बुधवार की देर शाम शहवदिया निवासी ग्राम प्रधान लगभग 36 वर्षीय रमाकांत दोहरे पुत्र लालाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या किए जाने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा देते हुए बताया गया कि ग्राम प्रधान मिलनसार शख्सियत के धनी थे, इसके साथ ही वह मृदुभाषी भी थे। उनका कभी किसी से विवाद भी नहीं हुआ और ना ही वह किसी को असंतुष्ट करते थे। उनकी किसी से रंजिश भी समझ में नहीं आ रही है। इसके बावजूद उनकी हत्या होना बहुत ही निंदनीय और दुःखद है। ग्रामीणों ने बताया कि वह औरैया से वापस अपने गांव घर पर पहुंचे। इसके बाद वह दिशा मैदान के लिए तालाब की ओर गए हुए थे, उसी समय घात लगाये हमलावरों ने फरसा/चाकू आदि किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। बताया गया कि भारी मात्रा में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहा। गांव छावनी बना हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर एवं कोतवाल पंकज मिश्रा आदि घटनास्थल पर पहुंच गये और जायजा लिया। इसके साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या को लेकर प्रधान संघ में आक्रोश व्याप्त है। इतना ही नहीं क्षेत्रीय जनता भी कानून व्यवस्था की दोहाई दे रही है। ग्राम प्रधान की हत्या को लेकर जिले में सनसनी फैल गई है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक ग्राम प्रधान रिंकू उर्फ रमाकांत का शव घर पहुंचते ही बुरी तरह से करुण-क्रंदन गूंजने लगा। इसके साथ ही आक्रोशित प्रधान संगठन के पदाधिकारी एवं प्रधानगण शोक संवेदना व्यक्त करने गांव पहुंचने लगे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चारू निगम का कहना है कि उन्हें रात्रि करीब 9:15 बजे घटना की जानकारी हुई। वह तत्काल मौके पर पहुंची। कहा कि घटना की रिपोर्ट तहरीर के आधार पर लिखी जा रही है। इसके साथ ही मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए सर्विलांस, एसओजी व थाना टीम सहित चार टीमों को लगाया गया है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। गांव में मातम पसरा हुआ है।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.