कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
ग्रीन महिला जागरूकता समिति ने भोगनीपुर में चलाया शरबत वितरण अभियान
कानपुर देहात के कस्बा भोगनीपुर ओवरब्रिज के नीचे राम मंदिर चौराहे पर शुक्रवार को आमजनमानस को भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतु ग्रीन महिला जागरूकता समित उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुखरायां। कानपुर देहात के कस्बा भोगनीपुर ओवरब्रिज के नीचे राम मंदिर चौराहे पर शुक्रवार को आमजनमानस को भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतु ग्रीन महिला जागरूकता समित उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अभियान के दौरान समाजसेवी महिलाओं ने राहगीरों व समस्त दुकानदारों को स्टाल लगाकर रूहआफजा युक्त ठंडा शरबत वितरित किया।शरबत वितरण का यह कार्यक्रम सुबह से लेकर शाम तक जारी रहा।
इस अवसर पर संगठन की महासचिंव मीना दीक्षित ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है।इसलिए हम सभी को मानव सेवा अवश्य ही करनी चाहिए।इस मौके पर ग्रीन महिला जागरूकता समिति की अध्यक्ष शोभा पटेल,नीतिका पटेल,इंजीनियर अभय पटेल,कंचन तिवारी,विमल तिवारी,अनामिका,शैलेश,राधा वर्मा,आदेश देवी,हीरालाल आदि मौजूद रहे।



