उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दो बाइकों की भिड़ंत में दंपति समेत चार घायल चालक गंभीर,भेजा गया कानपुर

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के गहरा चौराहे पर सोमवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिड़ंत में पति पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया

शिवली।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के गहरा चौराहे पर सोमवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिड़ंत में पति पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां से गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलखान पुरवा निवासी अमित वर्मा अपनी पत्नी कोमल और दो बेटों अंकित 5 वर्ष और आयुष 3 वर्ष के साथ कानपुर नगर के बिधनू थाना क्षेत्र के कठिरुआ गांव जा रहे थे।वे अपनी बीमार नानी से मिलने जा रहे थे।शिवली कोतवाली क्षेत्र के गहरा चौराहे पर पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रप्तार बाइक ने विपरीत दिशा से आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में अमित वर्मा,उनकी पत्नी कोमल देवी और बच्चे अंकित व आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों और दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल अमित वर्मा को प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button