कानपुर देहात में सड़क हादसे में किसान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई।हादसा मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कंचौसी मार्ग पर पिपरी पतरहार गांव के पास हुआ।

कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई।हादसा मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कंचौसी मार्ग पर पिपरी पतरहार गांव के पास हुआ।मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय के रूप में हुई है।संजय अपनी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से खेत की तरफ जा रहे थे।
उन्होंने स्कूटी को सड़क किनारे खड़ा किया।जैसे ही वे खेत की तरफ बढ़े तभी कंचौसी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।मृतक की मां रेखा,पत्नी समेत परिवार का रो रो कर बुरा हाल था।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी



