कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

घरों में हुई चोरी मामले में रिपोर्ट दर्ज

बरौर थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग गांवों में बीते 13/14 सितंबर की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा दो घरों को निशाना बनाकर नगदी समेत लाखों रुपए के कीमती गहनें पार कर दिए।जिसकी रिपोर्ट गृहस्वामी द्वारा रविवार को बरौर थाने के दर्ज कराई गई है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग गांवों में बीते 13/14 सितंबर की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा दो घरों को निशाना बनाकर नगदी समेत लाखों रुपए के कीमती गहनें पार कर दिए।जिसकी रिपोर्ट गृहस्वामी द्वारा रविवार को बरौर थाने के दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है।थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव निवासी गंगाप्रसाद पुत्र स्वर्गीय खरगेश्वर ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 13/14 सितंबर की रात्रि अज्ञात चोरों ने उसके घर को निशाना बनाते हुए घर पर रखे बारह हजार रुपए नगदी समेत लाखों रुपए के कीमती गहनें पार कर दिए।

वहीं उसी रात्रि बहरई गांव निवासी रमेश चंद्र पाल पुत्र सूरजदीन के घर में भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button