उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

घर पर तिरंगा अभियान को लेकर आज सिकंदरा विधान सभा की निकाली गई यात्रा

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात घरघर तिरंगा- तिरंगा यात्रा भारी जन समूह के साथ सिकंदरा विधानसभा की नगर पंचायत सिकंदरा से तहसील होकर जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला राज्य मंत्री अजीत पाल के नेतृत्व में निकाली गई पटेल चौक पर मूर्ति पर माल्यार्पण किया घर घर तिरंगा अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगा करके आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने का भी आवाहन किया गया है

Story Highlights
  • अकबरपुर में भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर सारे कार्यक्रम हुए स्थगित
  • विभाजन विभीषिका पर 14 अगस्त को सरला द्विवेदी महाविद्यालय अकबरपुर में होगी संगोष्ठी

कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात घरघर तिरंगा- तिरंगा यात्रा भारी जन समूह के साथ सिकंदरा विधानसभा की नगर पंचायत सिकंदरा से तहसील होकर जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला राज्य मंत्री अजीत पाल के नेतृत्व में निकाली गई पटेल चौक पर मूर्ति पर माल्यार्पण किया घर घर तिरंगा अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगा करके आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने का भी आवाहन किया गया है।हजारों लोगों के साथ अपने गाड़ी पर हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय शहीदों को अमर रहे किनारे लगाते हुए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। खुद बुलेट पर बैठकर जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कई किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा का निकालकर उन्हें याद किया और लोगों को झंडा भी वितरण किया गया है।

84fdb440 2ac9 47d4 8e48 39fa7f009b8e 3

जिला मनोज शुक्ला ने कहा हर घर तिरंगा और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हम लोगों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आवाहन किया गया है।आज हम लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर उन शहीदों को याद किया है, जिनकी वजह से आज हम लोग सुरक्षित हैं और हमारा भारत देश आजाद है। वहीं राज्य मंत्री अजीत पाल ने कहा देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले उन बहादुर जवानों को आज हम लोगों ने नमन करने के लिए इस विशाल तिरंगा यात्रा को निकाला है। इस दौरान बंसलाल कटियार चेयरमैन सीमा पाल सत्यम सिंह चौहान परवेश कटियार विनय प्रताप सिंह मनोज शुक्ला लाला मुनेश शुक्ला सुमित दिवाकर वरुण राजपूत नरेंद्र सिंह अवधेश कमल अजय दीक्षित विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे ।

Related Articles

AD
Back to top button