कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

घर में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर की आत्महत्या

शिवली थाने के बाघपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बस्ता कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को अपराह्न तीन बजे अपने घर में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Story Highlights
  • चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शिवली थाने के बाघपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बस्ता कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को अपराह्न तीन बजे अपने घर में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवली थाने के बाघपुर चौकी के अंतर्गत बस्ता कॉलोनी निवासी रामबाबू पुत्र स्वर्गीय हीरालाल ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा जांच पड़ताल कर घटना के साक्ष्य संकलन कराए।तत्पश्चात शव के पंचनामा की विधिक कार्यवाही की गई है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button