उत्तरप्रदेशकानपुरकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

घाटमपुर के कुष्मांडा देवी मंदिर में लगा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगा एकदिवसीय मेला

शुक्रवार को घाटमपुर की कुष्मांडा देवी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय मेंला में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा

कानपुर। शुक्रवार को घाटमपुर की कुष्मांडा देवी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय मेंला में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। बताते चले घाटमपुर कस्बे के कुष्मांडा देवी मंदिर में हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें भारी संख्या में भीड़ जुड़ती है।

शुक्रवार को मंदिर परिसर में लगे मेले में हजारों महिलाओं एवं पुरुषों बच्चों की भीड़ देखी गई। इस दौरान जहां मां के दरबार के आगे ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने द्वारा दिवारी खेली गई, वहीं महिला पुरुष एवं बच्चों द्वारा मेले में लगे दुकानों में खरीदारी की गई तथा झूलो का आनंद लिया गया। व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। मेले के चलते कानपुर सागर हाईवे में कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत दिनभर जाम की समस्या देखी गई। पुलिस यातायात को सामान्य करने में दिनभर लगी रही। इसके बावजूद थाना क्षेत्र में दिनभर कानपुर हमीरपुर रोड पर कई किलोमीटर जाम लग रहा।.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button