उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

घाटमपुर तहसील क्षेत्र में दिखा गिद्ध,लोगो की लगी भीड़

घाटमपुर तहसील क्षेत्र के गुजैला पुल के पास गुरुवार दोपहर को स्थानीय राहगीरों द्वारा जटायु प्रजाति के गिद्ध को देखा गया। जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जूट गई।

घाटमपुर कानपुर नगर : घाटमपुर तहसील क्षेत्र के गुजैला पुल के पास गुरुवार दोपहर को स्थानीय राहगीरों द्वारा जटायु प्रजाति के गिद्ध को देखा गया। जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जूट गई। कई लोगों ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल की है। बताया जाता है कि गिद्ध विलुप्तप्राय पक्षी है जो कि अब हर जगह नहीं दिखता है। कभी-कभार कुछ जगहों पर गिद्ध दिखा है। परंतु अधिकांशता गिद्ध क्षेत्र से लापता है। गुरुवार दोपहर को गुजैला पुल के पास एक गिद्ध बैठा दिखाई दिया।

लोगों ने गिद्ध बैठा देखा तो गुजैला पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने गिद्ध की फोटो खींची और सोशल मीडिया में वायरल कर दी। वन विभाग के रेंजर राकेश कुमार पांडे ने बताया कि गिद्ध विलुप्तप्राय पक्षी है जो कि अब क्षेत्र में नहीं दिखाई देता। हालांकि कभी कभार कुछ जगहों पर देखा गया है। शायद कहीं से उड़कर पक्षी आया हो।

Related Articles

AD
Back to top button