कविता

” घिरी घटा घनघोर रे… “

धरती एकटक अम्बर ताके, जैसे हुई चकोर रे। फिर बरखा रुत आई रे भइया, घिरी घटा घनघोर रे।।

धरती एकटक अम्बर ताके,
जैसे हुई चकोर रे।
फिर बरखा रुत आई रे भइया,
घिरी घटा घनघोर रे।।
चार मास गर्मिन मा झुलसे, हार-खेत-खलिहान।
बूँद-बूँद पानी को तरसे,
बालक-बूढ़े-ज्वान |
करिया आँधी रौंद गई,
सब पात-पौध-बिरवान।
घट-पनघट भए सूने-सूने,
पसु-पच्छी हलकान।
आगी बरसी भरी दुपहरी,
लपट चली बड़ी जोर रे।
फिर बरखा रुत आई रे भइया,
घिरी घटा घनघोर रे ।।
सायद हमारी बिनती पहुँची,
आसमान के पार।
इन्द्रदेव रीझे हैं अब तो,
सुनिके करुण पुकार।
कारे बादर नभ से बरसे,
नैनन बरसी धार।
अबकी उपजी धान खेत मा,
कर्जा देब उतार।
दुनिया भीगे; जियरा भीगे,
नाचत मन का मोर रे।।
फिर बरखा रुत आई रे भइया,
घिरी घटा घनघोर रे।।
चौमासा है त्योहारन का,
मौसम रंग-रंगीला।
सावन मा सिव-सम्भू का,
लगता दरबार सजीला।
भादों मा जन्मा था अपना,
कान्हा छैल-छबीला।
माह कुँवार रहो नौरात्रे,
देखो राम की लीला।
कातिक मास सजे घर-आँगन,
दीप जले चमकीला।
ब्रत-त्योहारन की आमद से,
हँसी-खुसी चहुँओर रे।।
फिर बरखा रुत आई रे भइया,
घिरी घटा घनघोर रे।।
रचनाकार
सन्त कुमार दीक्षित
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

10 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

11 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

12 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

12 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

12 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

12 hours ago

This website uses cookies.