देखो क्या क्या करता है अब
खोज लेगा ये जानकारी सब
चालीस दिवस दीर्घयात्रा कर
पहुँचा चंद्रयान चंद्र सतह पर
कर लिया था पूर्ण दृढ़ निश्चय
फिर देंगे देश का ज्ञान परिचय
वैज्ञानिको के ज्ञान पर निर्भर
पहुँचा चंद्रयान चंद्र सतह पर
पा ली पहुंचने की उपलब्धि
कारण वैज्ञानिक बुध्दिलब्धि
अशोक चिन्ह छपेंगे वहाँ पर
पहुँचा चंद्रयान चंद्र सतह पर
सीमित नहीं भारत का ज्ञान
आया फिर विश्व के संज्ञान
भारत ध्वज चंद्र मस्तक पर
पहुँचा चंद्रयान चंद्र सतह पर
मीनाक्षी शर्मा ‘मनुश्री’
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…
कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…
कानपुर देहात: संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकना की प्रधान मोहिनी सिंह के अनुरोध पर,…
कानपुर देहात: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नव…
कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…
कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…
This website uses cookies.