कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां ने गंगा महोत्सव में मारी बाजी

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड के अंतर्गत महर्षि दुर्वासा ऋषि आश्रम में जिला गंगा समिति के तत्वाधान में सोमवार को आयोजित गंगा महोत्सव मेले में बाल शक्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल बरगवां के छात्र छात्राओं ने अपना जलवा बिखेरा।

Story Highlights
  • गंगा महोत्सव: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन
  • रंगोली, पोस्टर और दौड़ प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह
  • छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड के अंतर्गत महर्षि दुर्वासा ऋषि आश्रम में जिला गंगा समिति के तत्वाधान में सोमवार को आयोजित गंगा महोत्सव मेले में बाल शक्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल बरगवां के छात्र छात्राओं ने अपना जलवा बिखेरा।इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली,पोस्टर,दौड़ इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के साथ किया गया।तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने नाटिका अनमोल धरोहर,शंकर पार्वती की सुंदरतम झांकी व नमामि गंगे नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।

bra1

इस मौके पर विद्यालय संस्थापक चंद्रिका प्रसाद,प्रबंधक चंद्रभान सिंह,प्रधानाचार्या श्रीमती सुचेता,पूजा,सौम्या सिंह,खुशबू,पूनम,अमिता,डाली,कशिश,कपिल कुमार,जयशंकर प्रसाद,विशाल,श्रीकांत,हरमोहन सिंह,अनुराग उपाध्याय आदि शिक्षक,शिक्षकाएं मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button