उत्तरप्रदेशवाराणसी

चकियाः तेज तर्रार पुलिस क्षेत्राधिकारी का आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सख्त निर्देश, कई टुकड़ियों में पुलिस जवानों की लगाई गई है ड्यूटी, ड्रोन से भी होगी निगरानी, पूजा के समय खलल डालने वालों का रास्ता होगा जेल…….

तेज तर्रार पुलिस क्षेत्राधिकारी का आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सख्त निर्देश

-कई टुकड़ियों में पुलिस जवानों की लगाई गई है ड्यूटी

-ड्रोन से भी होगी निगरानी, पूजा के समय खलल डालने वालों का रास्ता होगा जेल – CO CHAKIA

चकिया, चंदौली। छठ महापर्व का आगाज शुक्रवार को नहाय खाय अनुष्ठान के साथ प्रारंभ हो गया। तो वही स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में हो गई है। पुलिस क्षेत्राधिकार आशुतोष का सख्त निर्देश है कि आस्था के महापर्व छठ पूजा पर किसी तरह की क्षेत्र में अनहोनी न हो। इसके लिए पुलिस के जवानों की ड्यूटी पहले से ही निर्धारित कर दी गई है। वही क्षेत्राधिकार द्वारा चकिया मां काली जी मंदिर पोखरा सहित क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण भी किया जा रहा है।

बतादें कि चार दिनों तक चलने वाले आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर ब्रति महिलाओं में पूरी तरह उत्साह देखा जा रहा है। तो वही स्थानीय पुलिस भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था को चौकन्ना करते हुए हाई अलर्ट मोड में हो गई है। क्षेत्र में किसी प्रकार की अनहोनी छठ पूजा के दौरान न हो इसके लिए सर्किल के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को पुलिस क्षेत्राधिकारी का निर्देश जारी हो चुका है। तालाबों के घाटों पर जवानों की भी ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।

तेज तर्रार पुलिस क्षेत्राधिकार आशुतोष ने बताया कि आस्था के महापर्व छठ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम बेहतर तरीके से कर लिया गया है। स्थानीय काली जी मंदिर परिसर में ब्रति महिलाओं सहित श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ड्रोन से भी ब्रति महिलाओं सहित श्रद्धालुओं पर निगरानी करते हुए सुरक्षा किया। उन्होंने यह भी बताया कि पोखरा परिसर में सादे वर्दी में भी पुलिस के जवान व महिला कांस्टेबल चक्रमण करेंगी। वही पोखरे में भी महिला कांस्टेबल व पुलिस कांस्टेबल की ड्यूटी नाव पर लगाई जाएगी, ताकि पोखरे में उतरने वाली ब्रति महिलाओं के साथ किसी प्रकार की अनहोनी न हो सके।

उन्होंने यह भी बताया कि कई टुकड़ियों में पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सर्किल के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है, ताकि पहले से ही ड्यूटी की रूपरेखा तैयार कर मुस्तैद हो जाए। सर्किल में जितने भी बड़े छोटे छठ पूजा के घाट हैं, सभी घाटों का निरीक्षण जल्दी ही पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया कि बड़े तालाब में उतरने वाली ब्रति महिलाओं के लिए सीमा चिन्ह भी बनवाया जा रहा है। जिससे सीमा के अंदर ही महिलाएं तालाब व पोखर में उतरेंगी। सख्त निर्देश देते हुए यह भी बताया कि घाटों पर अराजकतत्वों की खैर नहीं है। पूजा के समय खलल डालने वालों का रास्ता सीधे जेल होगा।


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading