अपना जनपद

चकिया: नववर्ष के जश्न में डूबा वनांचल, हसीन वादियों में उतरा सारा जहां……अल सुबह से….

नववर्ष के जश्न में डूबा वनांचल, हसीन वादियों में उतरा सारा जहां

चकिया, चंदौली। नव वर्ष 2023 के जश्न में वनांचल की हसीन वादियों में सैलानियों की भीड़ अल सुबह उमड़ गई। नव वर्ष पावन पर्व और मौसम हो खुशगवार तो ऐसे में पूर्वाचल का स्वर्ग कहे जाने वाले राजदरी देवदरी जल प्रपात की वादियों में हलचल न हो यह भला कैसे हो सकता है।

जी हां, रविवार को घड़ी में सुबह 8 बजते-बजते इस सरजमी पर मानो सारा जहां ही उतर आया हो। कश्मीर की वादियों सरीखे सुरम्य व हसीन वादियों का लुत्फ उठाने हर कोई उतावला दिखा। हरे भरे जंगलों, पहाड़ों से अठखेलियां कर गिरते पानी को नजदीक से निहारने के लिए मीलों दूर यात्रा कर आनंदित होने से लोग नहीं चूके। पर्यटकों की आमदरफ्त ने इस समूचे वनांचल को गुलजार कर दिया।

देखा जाय तो राजदरी देवदरी जल प्रपात स्थल में प्रवेश के लिए भारी भरकम शुल्क होने के बावजूद पर्यटक नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए पहुंचे। बड़े वाहनों के साथ ही हल्के चार चक्के व दो चक्के वाहनों से भी लोग प्रकृति का सौंदर्य देखने पहुंचे। चंद्रप्रभा, मुसाखाड़, औरवाटाड़ बांध सहित लतीफशाह बीयर, जागेश्वर नाथ धाम के सुरम्य वादियों में पहुंचकर शाकाहारी, मांसाहारी भोजन बनाकर रसास्वादन करते हुए झीलों व खुशगवार मौसम का भरपूर आनंद उठाया।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

12 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

1 day ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

1 day ago

This website uses cookies.