उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

घाटमपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ, आपका दिया गया हर एक वोट देश में बदलाव की गारंटी होगा

घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित स्टेशन रोड के पास बुधवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान अपार भीड़ देखकर गदगद मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी भाषण की शुरुआत भारत माता की जय और वंदे मातरम से की। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा 13 तारीख को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने हैं

Story Highlights
  • अकबरपुर लोकसभा सीट के देवेंद्र सिंह भोले के लिए मांगा समर्थन

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित स्टेशन रोड के पास बुधवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान अपार भीड़ देखकर गदगद मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी भाषण की शुरुआत भारत माता की जय और वंदे मातरम से की। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा 13 तारीख को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने हैं। आपका दिया गया हर एक वोट देश की बदलाव की गारंटी होगा। यह मोदी की गारंटी है। लगभग 1.20 पर कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का भाजपाइयों और समर्थकों ने योगी, मोदी, भोले सिंह और जय श्री राम का नारा लगाकर स्वागत किया।

85f3976f 6461 443e 918b 79fc3ce97be1

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन करते हुए धन्यवाद दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ अकबरपुर लोक सभा सीट प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने विशाल माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जनता का संबोधित करते हुए बताया कि तीन चरणों के मतदान के रुझान बताते हैं कि इस बार मोदी सरकार 400 पार हो कर रहेगी। मुख्यमंत्री बोले कि अकबरपुर का नाम लेने भी संकोच होता है। इसे भी हम जल्द ही बदलेंगे। जनता से बोले कि आप अपना और अपने आसपास के लोगों को बताइए कि कमल में गया वोट मोदी जी के खाते में जाएगा। 13 तारीख को घर से बाहर निकले और अपना कीमती वोट भाजपा को दीजिए। आपका दिया गया एक वोट बदलाव की गारंटी होगा।

इस दौरान घाटमपुर में बंद पड़ी चीनी मिल को भी अप्रत्यक्ष रूप से संज्ञान में लेने की बात मुख्यमंत्री द्वारा कही गई है। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, अकबरपुर विधायक प्रतिभा शुक्ला, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार, अनिल शुक्ला वारसी आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।.

Related Articles

AD
Back to top button