कानपुरफ्रेश न्यूज

चार दिन में 3500 से ज्यादा छात्रों ने ली एबीवीपी की सदस्यता

एबीवीपी कानपुर प्रांत के द्वारा सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में वृहद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

कानपुर , अमन यात्रा । एबीवीपी कानपुर प्रांत के द्वारा सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में वृहद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे चार दिन में ही 3500 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण की है।

छात्रपति शाहू जी महराज विश्वविद्यालय, कानपुर में एबीवीपी का वार्षिक सदस्यता अभियान वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसमें अबतक 3500 से अधिक छात्र छात्राओं ने एबीवीपी की सदस्यता ली है। एबीवीपी विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष कौशेय द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष 5000 से अधिक सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है । जो लगभग पूरा हो चुका है। विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई है। जो नए छात्र छात्राओं के लिए सहायक है। इस दौरान युवराज पटेल, प्रभात शर्मा, पीयूष पांडेय, शोभित भदौरिया, गर्वित, अमन, लालू यादव ऋषि अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button