उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रॉबिन हुड आर्मी पुखरायां ने मनाई चेप्टर की दूसरी वर्षगांठ 

रॉबिन हुड आर्मी पुखरायां के रॉबिंस ने लगातार मेहनत करते हुए अपने चेप्टर के दो साल पूरे किए, इसमें सभी रॉबिंस का अहम सहयोग रहा है, और उनकी इसी सहयोग के साथ चेप्टर दिन प्रतिदिन  प्रगति करता रहे।

पुखरायां,अमन यात्रा : रॉबिन हुड आर्मी पुखरायां के रॉबिंस ने लगातार मेहनत करते हुए अपने चेप्टर के दो साल पूरे किए, इसमें सभी रॉबिंस का अहम सहयोग रहा है, और उनकी इसी सहयोग के साथ चेप्टर दिन प्रतिदिन  प्रगति करता रहे। आज रॉबिन हुड एकेडमी के बच्चों ने वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कला प्रतियोगिता, दौड़, कबड्डी, भाषण और ऊंची कूद में हिस्सा लिया तथा मेडल और सर्टिफिकेट भी प्राप्त किए। साथ ही हमारे रॉबिंस स्पॉन्सर को मेडल दे कर सम्मानित किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता के बाद केक काट कर और बच्चों को समोसे, फल, और चॉकलेट दे कर वर्षगांठ का समापन किया।
इस मौक़े पर टीम के अंकित सिंह, हैदर , परिवेश सचान, सौरभ सिंह, देवेंद्र सिंह, नितिन सिंह, अनामिका सिंह, भूमि सिंह, सौम्या श्रीवास्तव, दानिश सिद्दीक़ी, देविका, दिग्विजय सिंह , कुशल आदि ने बच्चों  के साथ मिलकर वर्षगाँठ का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button