खेल

चेन्नई ने टॉस जीतकर किया बैटिंग का फैसला, बैंगलोर करेगी गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ जारी आईपीएल के 14वें सीजन के 19वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है.

IPL 2021: दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला है बैंगलोर ने जहां अब तक खेले गए चारों मैच जीतकर आठ अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान हासिल कर रखा है वहीं सुपर किंग्स तीन जीत और एक हार से छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं.
चेन्नई की कमान जहां भारत और आईपीएल के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में जबकि बेंगलोर की कमान भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली के हाथों में हैं, जो इस सीजन में अपनी टीम को पहला आईपीएल खिताब दिलाने को लेकर कृतसंकल्प दिखाई दे रहे हैं.

 

दोनों पक्षों की सलामी जोड़ियां टीम को ताबड़तोड़ शुरूआत देने में कामयाब रही हैं. दोनों अपने पिछले मैच में शतकीय साझेदारी निभाकर यहां आ रहे हैं. एक और हाई-स्कोरिंग मैच होने की पूरी आशंका है.

Related Articles

AD
Back to top button