उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

चोरी के दो मोबाइल समेत शातिर को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल

रनियां थाना क्षेत्र के खानचंद्रपुर रोड पर निर्माणाधीन परशुराम मंदिर परिसर में बने कमरे से 21 जुलाई को अज्ञात चोर द्वारा दो मोबाइल फोन पार कर ले गए थे।

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के खानचंद्रपुर रोड पर निर्माणाधीन परशुराम मंदिर परिसर में बने कमरे से 21 जुलाई को अज्ञात चोर द्वारा दो मोबाइल फोन पार कर ले गए थे। पीड़ित ने रनियां थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए रविवार को चोर को पकड़ लिया।

रनिया थाना क्षेत्र के खानचंद्रपुर रोड पर निर्माणाधीन परशुराम मंदिर परिसर में बने कमरे से दो मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर रनिया पुलिस को दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रनिया थाने में मुकदमा संख्या 153/24 के तहत मुकदमा के दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई थी। पुलिस ने बताया कि फत्तेपुर निवासी मोहन निषाद ने खानचंद्रपुर मटियामऊ मार्ग परशुराम मंदिर में ऑपरेटर है। वही परसौली निवासी श्री किशन गनमैन की नौकरी करते है। 21 जुलाई को एक युवक परिसर में बने कमरे से दो मोबाइल पार कर दिए थे। मुखबिर की सूचना पर रविवार को मोबाइल सहित गंगाप्रसाद पुरवा निवासी महेश को  खानचंद्रपुर रोड से पकड़ा है। युवक को न्यायलय के सामने पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आनंद वीर सोलंकी, उपनिरीक्षक मोहित वर्मा, कांस्टेबल हिमांशु रहे। इस संबंध में इंस्पेक्टर रनिया धर्मेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि युवक को न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

AD
Back to top button