कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
अवैध तमंचा कारतूस समेत युवक रंगे हाथों गिरफ्तार,भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अवैध हथियार बरामदगी हेतु थाना सिकंदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

- अपराध नियंत्रण की दिशा में सिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
सिकन्दरा: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अवैध हथियार बरामदगी हेतु थाना सिकंदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।
पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी की पहचान मंगलपुर थाना क्षेत्र के अलियापुर निवासी अरुण कुमार लोधी के रूप में हुई है।
प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को एस आई उमाशंकर,कांस्टेबल गौरव कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी को एक नाजायज देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस समेत रंगे हाथों दबोच लिया।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।



