उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

छत्रपाल सिंह का गैर जनपद गोरखपुर स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी

जनपद में लगभग पांच वर्षो तक बेहतर पुलिसिंग सेवा देने वाले तेज तर्रार इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह का गैर जनपद गोरखपुर स्थानान्तरण होने पर शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने बैंड बाजे एवं फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Story Highlights
  • नवागत थाना प्रभारी ढेबरूआ शशांक कुमार सिंह का हुआ भव्य स्वागत। दायित्वों का निर्वहन किया। 

सुनीत श्रीवास्तव,  बढ़नी सिद्धार्थनगर। जनपद में लगभग पांच वर्षो तक बेहतर पुलिसिंग सेवा देने वाले तेज तर्रार इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह का गैर जनपद गोरखपुर स्थानान्तरण होने पर शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने बैंड बाजे एवं फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

IMG 20231008 WA0006

शुक्रवार को थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि,व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ढेबरुआ थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ सहित गणमान्य नागरिकों ने फूल-माला पहनाकर थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह को भावभीनी विदाई दी।

IMG 20231008 WA0007

इस दौरान सभी की आंखे नम हो गई। इस दौरान पत्रकार सुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले कई माह के कार्यकाल से लोगों को सीख लेनी चाहिए।छत्रपाल सिंह अपने पद पर रहते हुए गरीबों की हमेशा मदद करते रहे हैं।वही आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर हमेशा उनका भय रहता था। इस दौरान छत्रपाल सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय का अभिवादन करते हुए कहा कि स्थानान्तरण पर जाना एक प्रशासनिक प्रक्रिया है।

IMG 20231008 WA0007

ढेबरूआ क्षेत्रवासियों ने जो स्नेह उन्हें दिया है,वह कभी भुला नहीं पाएंगे।वहीं पत्रकारों,जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने छत्रपाल सिंह का गैर जनपद गोरखपुर स्थानान्तरण होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं इसके साथ ही तेज तर्रार युवा नवागत थाना प्रभारी डेबरूआ शशांक कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया।

Related Articles

AD
Back to top button