जनता की समस्याओं का हुआ तुरंत निपटारा, जिलाधिकारी ने बांधे लोगों के दिल
जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मैथा में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 129 शिकायतें प्राप्त हुईं।

- मैथा में संपूर्ण समाधान दिवस: प्रशासन ने दिखाई अपनी सक्रियता
मैथा: जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मैथा में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 129 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद जैसे मामलों में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर समस्या का समाधान करेगी। छोटे से छोटे मामले को भी गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस और तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए।
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने भी पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह, डीएफओ एके द्विवेदी, उप जिलाधिकारी मैथा सुरभि शर्मा, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, परियोजना निदेशक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



