जनपद की रैंक गिरी तो खैर नहीं : डीएम की चेतावनी
जिलाधिकारी कपिल सिंह जी ने सीएम डैशबोर्ड में विभागीय रैंक की समीक्षा कर खराब रैंक वाले विभागों पर जताई नाराजगी
- जिलाधिकारी ने की जनपद में एक करोड़ से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा
- बोले गुणवत्ता युक्त और मानक के अनुसार कार्य कराकर सभी कार्य दाई संस्थाएं हैंडोवर रिपोर्ट प्रस्तुत करें
- जिलाधिकारी ने की आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त संदर्भों की समीक्षा
- कहा डिफाल्टर होने से पूर्व अधिकारी करें संदर्भों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण, शिकायतकर्ता से लें फीडबैक
कानपुर देहात: आज जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सी एम डैशबोर्ड में विभागीय रैंक, आइजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित संदर्भों, एक करोड़ से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गई ।
सीएम डैशबोर्ड में समीक्षा के अवसर पर जिलाधिकारी ने पी एम सूर्य घर योजना,नई सड़कों के निर्माण, अनुरक्षण,सेतु निर्माण, फेमिली आईडी, एनआरएलएम, पंचायतीराज के राज्य वित्त आयोग व पंद्रहवे वित्त आयोग सहित अन्य विभागीय रैंक की समीक्षा किया । नई सड़कों के निर्माण में कोई संतोषजनक प्रगति न होने पर विभागीय रैंक खराब होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त कर कार्रवाई की हिदायद देकर सुधार लाने को चेताया। कहा कि प्राथमिकता के साथ कार्य कराकर रैंक सुधारें। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण में वन विभाग और विद्दुत सम्बन्धी जो अवरोध हैं उन पर सम्बन्धित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्य कराएं। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने पी एम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न होने पर पीओ नेडा पर नाराज़गी व्यक्त की। कहा सभी संबंधित विभागों के साथ विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर पीएमसूर्य घर का जनपद का लक्ष्य पूर्ण करें और रैंक सुधारें । जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में सीएम डैशबोर्ड पर रैंक गिरी तो कठोर कार्रवाई की जाएगी सभी विभाग अधिकारी गंभीरता से लेते हुए प्रगति सुधारें ।
जिलाधिकारी ने की जनपद की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में एक करोड़ से ऊपर के निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा कर गुणवत्ता युक्त और मानक के अनुसार कार्य कराकर सभी कार्य दाई संस्थाएं को हैंडोवर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने कहा कि जो परियोजनाएँ चल रही हैं कुछ छोटे छोटे कार्य बाकी होने से हैंडओवर नहीं हो पा रही हैं उन परियोजनाओं को शीघ पूर्ण कराकर हैंडओवर किया जाए। गुणवत्ता युक्त कार्य और मानक से समझौता किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अकबरपुर में निर्माणाधीन रजिस्ट्रार बिल्डिंग में विद्दुत संयोजन के संबंध में वैठक में पहुंचे जे ई से कार्य प्रगति की जानकारी ली कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखने की हिदायद दी । बोला एई की निगरानी में गुणवत्ता युक्त कार्य कराकर शीघ्र हैंडओवर की कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने की आई जी आरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित संदर्भो की समीक्षा
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त संदर्भों की भी समीक्षा किया । संदर्भो में असंतुष्ट फीडबैक और आख्या गुणवत्ता युक्त न होने शिकायत कर्ताओं से फीडबैक न लिए जाने, ज्यादा संख्या में संदर्भ डिफाल्टर होने पर नाराजगी व्यक्त कर कड़ी फटकार लगाई और कठोर कार्यवाही की हिदायद दी। जिलाधिकारी ने कहा कि आयी जी आर एस की गंभीरता को अधिकारी समझें डिफाल्टर होने से पूर्व ही शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कहा पोर्टल पर मौके पर निरीक्षण किये जाने की फोटो और गुणवत्ता पूर्ण आख्या अपलोड करें। शिकायत कर्ता की संतुष्टि आवश्यक है। जिलाधिकारी ने डिफाल्टर संदर्भो से सम्बंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त कर कठोर कार्यवाही किये जाने की हिदायद दी।
वैठक के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, डीएफओ एके पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, परियोजना अधिकारी वीरेंद्र सिह जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी प्रतिभा सिंह, सहित अन्य समस्त संबंधित विभागों के अधिकारीगण व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर: दीपावली पर जिलाधिकारी बने अभिभावक, 22 मासूमों संग साझा कीं खुशियाँ



