औरैयाउत्तरप्रदेश

भारतीय जनता पार्टी मंडल फफूंँद कार्यसमित की बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी मंडल फफूंँद की कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल फफूंँद अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने की तथा संचालन महामंत्री अनुज दुबे ने किया।

फफूंँद,औरैया। रविवार को कस्बा के एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी मंडल फफूंँद की कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल फफूंँद अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने की तथा संचालन महामंत्री अनुज दुबे ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में आए भारतीय जनता पार्टी जनपद औरैया के जिला महामंत्री कौशल राजपूत ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी का हर पदाधिकारी व सदस्य को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की  लाभकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं तथा अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए हर बूथ स्तर पर योगा का कार्यक्रम कराया जाए तथा मंडल फफूंद की कार्य समिति की बैठक में पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति की संख्या को देखकर  जो पदाधिकारी कार्य समिति की बैठक में नहीं आ सकते हैं उन्हें  चिन्हित किया जाए ताकि किसी भी अधिकारी के सामने पार्टी के रूआब में कोई कार्य न करा सके।
जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता तथा फफूंद मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने संबोधित किया तथा सरकार की लाभकारी योजना को बताया। इस मौके पर भाजपा मंडल फफूंद के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, फफूंद महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश राजपूत, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आलोक दिवाकर, अर्पित दीक्षित, कमलेश कुशवाहा, गीता सिंह कुशवाहा,(नामित) सभासद, प्रदीप दिवाकर, मंगल नायक, छोटेलाल कठेरिया, नितिन कुमार, कपिल पाल, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्य समित सदस्य जीत कुमारी दुबे, गौरव राजपूत, अखिलेश पाल, राहुल सिंह, विकास दिवाकर, तथा भाजपा मंडल फफूंँद के मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा आदि के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button