औरैयाफ्रेश न्यूज

खेत में मिला य़ुवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मंगलवार की सुबह खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गेहूं की कटाई करने के लिए निकले कुछ ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ने पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए स्वजन को जानकारी दी।

औरैया,अमन यात्रा। गांव भरसेन में मंगलवार की सुबह खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गेहूं की कटाई करने के लिए निकले कुछ ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ने पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए स्वजन को जानकारी दी। स्वजन ने भूसे के बटवारे में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

 

ये भी पढ़े-  फांसी लगाकर युवक ने दी जान, परिजनों में कोलाहल

भरसेन गांव में मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे। तभी एक शव पड़ा मिलने पर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्रनाथ यादव समेत काफी संख्या में फोर्स पहुंचा। शव की शिनाख्त भरसेन गांव निवासी 45 वर्षीय सर्वेश कुमार के रूप में हुई। जानकारी पर रोते-बिलखते स्वजन पहुंचे। मृतक के भाई रिंकू के रिश्तेदारों पर भूसे के बटवारे को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button