कानपुर देहात: अवैध तमंचा कारतूस समेत शातिर गिरफ्तार,भेजा कोर्ट
अपराध नियंत्रण की दिशा में भोगनीपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अवैध हथियार बरामदगी हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को एक अवैध देशी तमंचा मय दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
आरोपी की पहचान अरविंद निवासी मिल कॉलोनी पुखरायां कस्बा के रूप में हुई है।एस आई राजेंद्र कुमार रंजन ने बताया कि उन्होंने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर हलधरपुर गांव के निकट छापामारी कर मिल कॉलोनी पुखरायां कस्बा निवासी अरविंद को एक देशी अवैध तमंचा मय दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।अपराध नियंत्रण की दिशा में इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।कानून व्यवस्था के साथ उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।



