उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तीनों छात्रों के शव, लोगों की नम हुई आंखें

घाटमपुर के पतारा कस्बे में बीते दिन पॉलिटेक्निक कॉलेज जाने के लिए निकले तीन छात्रों की रोड पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना के बाद बस खड्ड में जा घुसी थी। सूचना फैलते ही आसपास के सैकडो ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए थे

Story Highlights
  • पीएनसी ने बनाये ब्रेकर, आक्रोशित ग्रामीणों ने बीते दिन घटना के बाद एसीपी से ब्रेकर बनवाने की थी मांग

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर के पतारा कस्बे में बीते दिन पॉलिटेक्निक कॉलेज जाने के लिए निकले तीन छात्रों की रोड पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना के बाद बस खड्ड में जा घुसी थी। सूचना फैलते ही आसपास के सैकडो ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए थे। परिजनों ने मुआवजे एवं ब्रेकर बनवाए जाने की मांग को लेकर रोड में जाम लगा दिया था। जिससे कई घंटे यातायात बाधित रहा था। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे बामुश्किल अधिकारियों के समझाने पर परिजन उचित कार्यवाही के आश्वासन पर माने थे। तब पुलिस ने तीनो छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

e600189f 602f 42ca b9b2 7a2edea6c7a3

शनिवार को तीनों छात्रों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। हर तरफ रोने की आवाज़ सुनाई दे रही थी। वही एक साथ जब तीनों छात्रों के शव उठे तो सभी की आंखें नम हो गई। शनिवार को गांव के अधिकतर घरों में चूल्हे नहीं जले। वहीं गलियों में सन्नाटा भी पसरा दिखाई दिया। रो रो कर बदहवास हो रहे परिजनों को रिश्तेदार और ग्रामीण धैर्य दिलाते देखे गए। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। वही ग्रामीणों की मांग स्टेशन रोड के सामने ब्रेकर बनवाने की थी। जिस पर एसीपी ने पीएनसी को 24 घंटे के अंदर ब्रेकर बनवाने को कहा था। शनिवार को पीएनसी ने ब्रेकरों का निर्माण किया है। इस दौरान मौके पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम भी मौजूद रही। बताया गया की होली के त्यौहार के बाद पतारा कस्बा स्थित तिलसडा मोड़ के पहले भी एक ब्रेकर बनाया जाएगा। जिससे कि कस्बे में हादसों में कमी आ सके।.

Related Articles

AD
Back to top button