उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: प्राथमिक विद्यालय मड़वाई में संकुल बैठक संपन्न

बीईओ मनोज कुमार सिंह की मुख्य आतिथ्य में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर हुआ मंथन

राजेश कटियार, कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय मड़वाई के प्रांगण में न्याय पंचायत भुगनियापुर की शिक्षक संकुल बैठक मंगलवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए शिक्षकों को न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए प्रेरित किया। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन शिक्षक संकुल संजय कटियार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से शैक्षणिक सुधार, बुनियादी साक्षरता और विद्यालयीय बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने पर केंद्रित एजेंडे पर चर्चा हुई।

शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए 10 चयनित प्रभावी शिक्षण व्यवहारों को हर कक्षा में लागू करने पर सहमति बनी। धीमी गति से सीखने वाले बच्चों के लिए विशेष कैच-अप शिक्षण रणनीतियों पर रणनीति तैयार की गई। बच्चों में पठन संस्कृति के विकास के लिए हर सप्ताह 30 मिनट का ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड (डियर) सत्र आयोजित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

सभी विद्यालयों को निपुण कार्ययोजना के तहत पठन-पाठन कराने तथा प्रत्येक छात्र-छात्रा का होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड समयबद्ध तरीके से भरने का निर्देश दिया गया। मुख्य अतिथि ने सख्त निर्देश दिए कि छात्राओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विद्यालय में बालिका शौचालय पूर्णतः क्रियाशील एवं सुचारू रहने चाहिए। ​बैठक में मुख्य अतिथि बीईओ मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सभी उपस्थित शिक्षकों ने पठन-पाठन का स्तर बेहतर करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में अरुण कटियार, अर्चना, निधि श्रीवास्तव, शकुंतला यादव, सोनी, नीतू एवं रत्नेश कुमारी सहित क्षेत्र के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: सीडीओ की अध्यक्षता में एफएमडी टीकाकरण अभियान की समीक्षा, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश


 

Related Articles

AD
Back to top button